फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली दफ्तरों पर रोकी जाएगी बिजली की अनावश्यक खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अनावश्यक बिजली खपत व बिजली चोरी रोकने के लिए अब अधीक्षण अभियंता बागपत ने सरकारी बिजली दफ्तरों व बिजलीघरों पर मीटर लगाने केे निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर नगर व क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने व राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। अभियान से काफी हद तक बिजली चोरी पर अंकुश भी लगा है और कार्रवाई से बचने के लिए लोग समय पर विद्युत बिल जमा कर रहे हैं। उधर एसई रामबीर सिंह को शिकायत मिल रही थी कि सरकारी बिजली दफ्तरों व बिजलीघरों पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी अनावश्यक रूप से बिजली खपत कर रहे हैं, कई जगहों पर तो बिना मीटर ही सप्लाई चालू है। इस पर एसई ने बिजली दफ्तरों व बिजलीघरों पर मीटर लगाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। इससे निगम के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।
शनिवार देर शाम मीटर विभाग के एसडीओ विकास अहलावत, एसडीओ राकेश कुमार, जेई कवरपाल, राजेन्द्र सिंह, जेई जितेन्द्र व अन्य कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और मीटर लगाए। हालांकि इस दौरान उनके साथ थोड़ी बहुत कहासुनी भी हुई, लेकिन जैसे ही कर्मचारियों व अधिकारियों को पता लगा कि एसई के निर्देशों पर मीटर लगाए जा रहे है तो सभी शांत हो गए। एसई रामबीर सिंह का कहना था कि सरकार की मंशा है कि अक्टूबर माह तक उपभोक्ताओं को मीटरयुक्त 24 घंटे सप्लाई मिले। इसमेें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। कई बिजलीघरों व बिजली दफ्तरों से शिकायत मिल रही थी कि वहां तैनात अधिकारी व कर्मचारी बिना मीटर अनावश्यक बिजली फूंक रहे हैं, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें