बड़ौत (बागपत)।
श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को शिक्षकों और छात्रों ने एक साथ मिलकर केक काटकर स्वर्गीय पंडित डाल चंद शर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा और पीटीआई विजय कुमार ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने छात्रों को पंडित डाल चंद शर्मा के विचारों को जीवन मेें अपनाने की सलाह देते हुए अपने जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसारित करने की सलाह दी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा ने स्वर्गीय पंडित डाल चंद शर्मा के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। पीटीआई विजय कुमार ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन एक महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। इसलिए अनुशासित रहे और शिक्षा के माध्यम से विद्यालय का नाम जनपद मेें रोशन करें। इसमें संजीव कुमार, पंकज शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राम कुमार, प्रदीप, विजय कुमार आदि रहे।
खेकड़ा में कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करने वाले महान शिक्षाविद् स्वामी डाल चंद शर्मा की जयंती पर बृहस्पतिवार को एमएम डिग्री कॉलेज में समाजसेवियों और प्रबंध समिति के लोगों ने कॉलेज परिसर में स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि निस्वार्थ सेवा एवं त्याग भावना से स्वामी जी का जीवन भरा था। सभी को स्वामी जी के उच्च आदर्शों को अपनाना चाहिए। उनकी ज्ञान ज्योति को संसार में फैलाना ही उनको श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना भी कराई। इस दौरान प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, संजय वशिष्ठ, नकुल, राजपाल सिंह, राहुल शर्मा आदि रहे।