फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरूद्ध हो रहा रेत का खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना में हो रहे नियम विरुद्ध खनन को लेकर सांकरौद गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की शाम डीएम आवास पर प्रदर्शन किया। डीएम को एनजीटी का आदेश दिखाया। उन्होेंने यमुना में बड़ी मशीनों से खनन करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया सांकरौद यमुना खादर में नियम विरुद्ध खनन हो रहा है। रेत ठेकेदार खनन के साथ-साथ गांव में स्टॉक लगाना शुरू कर दिए है। स्टॉक से रेत उड़कर ग्रामीणों के घरों में पहुंच रहा है। फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच चुकी है। खनन को बंद कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक भी कार्रवाई नहीं की। दावा किया यमुना के अंदर बड़ी मशीनों से रेत खनन हो रहा है। एनजीटी के आदेश की कॉपी डीएम को सौंपी। जल्द खनन को बंद कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी से बच सके। इस दौरान रामावतार सिंह, राममेहर, इंद्रपाल, रतनपाल, अजयपाल, मनोज कुमार, वीरपाल सिंह, रामकृपाल, प्रवीन, देवेंद्र, आदित्य धामा, वीरपाल, नरेश, मनवीर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें