बड़ौत (बागपत)।
स्कूल और कॉलेजों में बृहस्पतिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया, इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चे की सबसे पहले गुरु मां ही होती है। मां बच्चों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहती है। हमें अपनी मां का सम्मान करना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने तू कितनी प्यारी है, मैं कभी बतलाता नहीं, आदि गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावियों को उपेंद्र चौधरी ने सम्मानित किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया।
दूसरी तरफ सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में शिशु के विकास में माता की भूमिका के महत्व पर सम्मेलन का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता राकेश गुप्ता ने की। संचालन प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने किया। इस दौरान प्रभा रुहेला ने कहा कि माता ही बालक की प्रथम गुरु होती है। बालक प्रारंभिक संस्कार माता से ही ग्रहण करता है। माता ही बालक को संस्कारित बनाकर एक अच्छा नागरिक बनाती है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य जगवीर शर्मा, जिनेश जैन, कृष्ण गोपाल गोयल, अनुराग जैन, कर्म सिंह, धर्मप्रकाश वर्मा, राम कुमार गुप्ता, पुनीत जैन, जितेंद्र जैन, राम कुमार जैन आदि का योगदान रहा।