बागपत। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन की बैठक में कार्यालय में हुई। इसमें वक्ताओं ने बसौद गांव में पानी की टंकी संचालित करने और गौसपुर में मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव की समस्या है। चेतावनी दी 15 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसमें मंडल अध्यक्ष सोहन पाल शर्मा, पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष भूलेराम, हरपाल सिंह, डॉ. हमदम, जिलाध्यक्ष अमित जैन, मंडल महासचिव विकास जैन, ठाकुर प्रवीण सिंह, महिला जिलाध्यक्ष धर्मवती चौधरी, गौरव फौजदार, केवल सिंह गौतम, कंवर पाल आदि मौजूद रहे।
खोई के ढेर में लगी आग
चांदीनगर (बागपत)। थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में खोई के ढेर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अनिल पुत्र सुखबीर का गांव के बाहर गन्ने का कोल्हू हैं। इसके पास खोई का ढेर लगा है। सोमवार सुबह 11 बजे ढेर में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। दमकल विभाग को भी सूचना दी। विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इससे आग से काफी नुकसान पहुंचा। गांव के ही युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
चांदीनगर। गर्मी को देखकर क्षेत्र के युवाओं ने लोगों को मीठा जल पिलाया। ललियाना गांव में युवाओं ने मीठे जल की प्याऊ लगाई। आते जाते राहगीरों को जल पिलाया। इस दौरान विपिन महेश्वरी, मोनू शर्मा, नीरज, सूरज, कपिल आदि का सहयोग रहा।