बागपत। गलत शपथ पत्र देने पर बागपत बीडीओ को न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम ने तलब किया है।
मीतली निवासी सहदेव ने बताया कि उसका गांव में ही एक घेर है। खंड विकास अधिकारी से मुकदमा चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि बीडीओ अमित कुमार ने न्यायालय को गुमराह करने के लिए झूठा शपथ पत्र दाखिल कराया, जिसमें उसने दर्शाया कि घेर की भूमि पर ग्राम की कोई आबादी दर्ज नहीं है। उसने बताया कि न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम ने बीडीओ बागपत को धारा 340 दंड प्रक्रिया के 11 जून का तलब किया है, जिनसे इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। बीडीओ का कहना है कि आरोप निराधार है और उन्हें अदालत से इस प्रकार का कोई आदेश नहीं मिला है।
-----------------
न्यूनतम मजदूरी दिलाने की मांग
बागपत। ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन ने कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि न्यूनतम मजदूरी से भी कम का भुगतान किया जा रहा है। अफसरों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शासन ने न्यूनतम मजदूरी निर्धारित कर दी है लेकिन बागपत में इस पर माधान नहीं किया गया। कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष प्रवीण कुमार आजाद, कृष्ण, ब्रिजपाल, रोहताश, सुनील, सुभाष, सुरेश, समीर, आसिफ, अनीस, आशीष्ज्ञ, कर्मा, रमेश, सरविंद्र, राजू, धीरू, कल्लू, वीरू, राजेश, आरिफ, महेंद्री देवी मौजूद रहे।