फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम मोहल्ले में सफाई न होने से रोजेदारों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रमजान के पाक माह की दस्तक हो चुकी है। मस्जिदें सज गई है। रोजेदारों में रमजान को लेकर उत्साह है, लेकिन पालिका प्रशासन ने मुस्लिम मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया। इससे रोजेदारों में पालिका के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

रमजान के मद्देनजर बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। दुकानों पर इफ्तारी और सहरी के लिए सामान खरीदा गया है। हर किसी में रमजान माह को लेकर उत्साह है, लेकिन पालिका प्रशासन के मुस्लिम मोहल्लों में सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान न देने पर रोजेदारों मेें आक्रोश पनप रहा है। रोजदार अखलाक का कहना है कि यह इबादत का महीना है, रोजेदारों पर अल्लाह का नूर बरसता है, लेकिन इस पाक माह में पालिका ने मुस्लिम बस्तियों मेें सफाई व्यवस्था का कोई विशेष ध्यान नहीं रखा है। अब्दुल करीम का कहना है कि रमजान माह के मद्देनजर पालिका और प्रशासनिक अफसरों को शिकायती पत्र देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सलीम का कहना है कि नियमित रूप से मोहल्लों में सफाई न होने से रोजेदारों को नमाज अदा करते वक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पड़ी गंदगी से उठने वाली दुर्गंध जीना मुहाल कर रही है। नदीम का कहना है कि गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। कोई पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे रोजेदारों को परेशानी हो रही है। इस संबंध मेेें नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा नगर में नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। यदि किसी मोहल्ले में अभी भी सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है तो उसे भी जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें