बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वागत समारोह आयोजित किया। इसमेें ढोल और नगाड़ों और डीजे की धुन पर यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट मेें हाईस्कूल मेें 92 प्रतिशत अंक लाकर जनपद टॉपर करने वाले कॉलेज के छात्र अनुराग मलिक और इंटर में 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कॉलेज की छात्रा अवनी चिकारा का स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और शिक्षक रणपाल ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर उपेंद्र तोमर ने कहा मेहनत कभी भी पास से होकर नहीं गुजरती। जो बच्चा कड़ी मेहनत व लग्न से लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ाई करता है, वह निश्चित तौर पर सफल होता है। यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट मेें हाईस्कूल मेें 92 प्रतिशत अंक लाकर जनपद टॉपर करने वाले कॉलेज के छात्र अनुराग मलिक और इंटर में 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कॉलेज की छात्रा अवनी चिकारा है। दोनों की बच्चों ने कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई की। समारोह मेें छात्र-छात्राओं ने अनुराग और अवनी चिकारा को कंधे पर उठाकर ढोल और नगाड़ों और डीजे की धुन पर डांस कर खुशी मनाई। संचालन रणपाल और योगेश राणा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रवीण, अमित, मोनिका, गरिमा का सहयोग रहा।