बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट/बिनौली। यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं ने जो पढ़ाई की, उसका रिजल्ट उन्हें मिल गया है। कोई प्रथम आया तो कोई द्वितीय। उम्मीदों के अनुसार छात्रों को अंक मिले। जिस आधार पर पढ़ाई की उसी के अनुरूप अंक मिले। मेधावियों ने खुशी मनाई।
रिजल्ट को देखते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिले हैं । जिले टॉपरों ने जहां बागपत की शान बढ़ाई, वहीं अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक लाकर परिवार का मान बढ़ाया। श्री यमुना इंटर कॉलेज की छात्रा मुशायदा ने इंटर में 73, श्री ओम ने इंटर में 63.6, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की छात्रा सोनम रानी हाईस्कूल में 86.3, खुशी ने हाईस्कूल में 60.6, यमुना इंटर कॉलेज बागपत के छात्र अक्षय कुमार ने इंटर में 60, दीपा तोमर हाईस्कूल ने 86 प्रतिशत, बिनौली क्षेत्र के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा के छात्र अरूण राणा ने हाईस्कूल में 89.16, इसी कॉलेज की चंचल ने हाईस्कूल 88.6, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सोनम रानी ने हाईस्कूल में 86.3, दोघट क्षेत्र के सनवेज पब्लिक स्कूल बामनौली की छात्रा दीपा तोमर ने हाईस्कूल में 86, इसी स्कूल की छात्रा चंचल ने हाईस्कूल में 88.6, इंटर में तनु ने 84, शिवानी ने इंटर में 83.4, सनवेज पब्लिक स्कूल बामनौली के छात्र शार्दूल इंटर में 83.8, इसी स्कूली छात्रा प्रियंका ने हाईस्कूल में 86, साधना तोमर ने हाईस्कूल में 84, वैभव ने हाईस्कूल 87 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यार्थियों को कॉलेजों के शिक्षकों ने दीर्घायु और उन्नति का आशीर्वाद दिया।
छात्र-छात्राओं की मेहनत लाई रंग
छपरौली । एंबिशन हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में इंटर के छात्र रोहित ने 81.6, शिवानी ने नेटवर्क राजन ने 80, आकांक्षा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वही कक्षा दसवीं के छात्र अभिषेक आर्य ने 88, रमन चौहान ने 83.16, आर्यन कौशिक ने 81.16, अक्षय शर्मा ने 80 और अंशिका ने 70 फीसदी अंक प्राप्त किए। मेधावी छात्र- छात्राओं को विद्यालय के मैनेजर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत के बल पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आदर्श नंगला के सीएचएस इंटर कॉलेज के श्रवण कुमार ने क्षेत्र के सभी स्कूलों से आगे 86.60 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। वही हाईस्कूल की छात्रा साइना ने 90.83 अंक प्राप्त करके क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज की इंटर की छात्रा तनु 83.40, प्रगति ने 81.80, रितिका ने 80.80, रेनू ने 80, आदित्य ने 85.20 और अनिकेत ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए। वही हाई स्कूल की छात्रा साक्षी ने 86.86, हिमांशी ने 83.30, हरि ओम ने 89.66, गौरव ने 82.66, स्वाति ने 81.26 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
मेधावियों को विद्यालय में किया सम्मानित
दोघट । चेतना इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय टॉप करने वाली तनिषा को परिवार के साथ सम्मानित किया। इंटर में तनीषा, मोहित, सायना, तानिया, जहीर आलम और हाईस्कूल में श्वेता, अवि मलिक, ऋतिक, आकांक्षा, आंचल के अच्छे अंक आए हैं। प्रधानाचार्य राकेश, देशवीर सिंह, संजीव, नरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, ताहिर हसन, नवाब अली, फहीम मौजूद रहे। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में नीरज देशवाल ने 87, कीर्ति ने 86, रीति ने 84, पूजा ने 82, इंटर में पूजा ने 80, पूजा द्वितीय ने 78, निकेता ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी को सम्मानित किया । प्रधानाचार्य सुक्रम पाल संह यादव, प्रबंधक देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार, आनंद छिल्लर, सुरेश, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।