फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घोड़े की मौत, चाचा-भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ बिजलीघर के पास बुधवार की रात में स्विफ्ट कार ने घोड़ा-बुग्गी में टक्कर मार दी। दुघर्टना में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा-भतीजा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिनौली से हायर सेंटर रेफर किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

कान्हड़ गांव निवासी अतर सिंह पुत्र फूल सिंह कश्यप और उसका भतीजा सूरज घोड़ा-बुग्गी से बुधवार की रात में आठ बजे के लगभग खेत में भूसा लेने जा रहे थे। जब ये बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ बिजलीघर के पास पहुंचे तो बड़ौत की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार ने घोड़ा-बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में अतर सिंह और उसका भतीजा सूरज घायल हो गए, जबकि घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर भाग रही कार का ग्रामीणों ने पीछा किया तो दाहा में कार छोड़कर चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते दोनों को हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने कार को कब्जे ले लिया है।
बृहस्पतिवार को कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने कान्हड़ में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर एसओ चितवन कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने कहा कि जब तक कार चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस संबंध में घायल अतर सिंह के भाई धनपाल ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें