अभिलाष तोमर बनाए छात्र संघ जिलाध्यक्ष
बागपत। रालोद ने युवाओं के बीच पकड़ बनाने के लिए छात्र इकाई के पुनर्गठन की कवायद शुरू कर दी है। छात्र नेता अभिलाष तोमर को बागपत की छात्र इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।
रालोद छात्र सभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव बालयिान ने बड़ौत निवासी अभिलाष तोमर को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति होने के बाद अभिलाष ने दिल्ली पहुंचकर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को उठाने और समाधान कराने का काम किया जाएगा। बड़ौत में जल्द ही रालोद छात्रों की बड़ी सभा आयोजित करेगा। इसमें रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा रालोद अब युवाओं के बीच पकड़ बनाने के लिए कवायद में जुटा है। जिलाध्यक्ष को युवाओं के बी पकड़ बनाने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं। युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर का कहना है कि रालोद को मजबूती मिलेगी।