दाहा (बागपत)। बामनौली गांव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ बागपत विधायक योगेश धामा ने किया। इसमें कई जिलों के बालक और बालिका ने भाग लिया। बाद में छात्र नेता बसंत तोमर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बुधवार को बामनौली गांव में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक योगेश धामा ने कहा कि खेल में ईमानदारी होना सबसे बड़ी बात है। दौड़ या अन्य कोई खेल केवल मेहनत और इमानदारी से प्रतिभाग करने वाले की जीत सुनिश्चित हो जाती है। इस दौरान सोलह सौ मीटर में बंटी प्रथम, सनेस द्वितीय और राजा तृतीय रहा। 800 मीटर में शाहरुख प्रथम, शिवांग द्वितीय और सन्नी तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ में सन्नी प्रथम, दीपक द्वितीय और नौमान तृतीय रहा। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अर्पिता सैनी प्रथम, रूबी कश्यप द्वितीय और प्रियांशी नैन तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग में हर्ष प्रथम, अक्षित द्वितीय और विकुल तृतीय रहा। छात्र नेता बसंत तोमर ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रियव्रत, जितेंद्र फौजी, मास्टर कृष्णपाल पीटीआई, गुड्डू, सौरभ, मोहित, अजीत, कपिल, विरेश प्रधान, नरेंद्र डायरेक्टर आदि मौजूद रहे।