बागपत। जिले के 17 गेहूं क्रय केंद्रों में से सात केंद्रों पर सोमवार को 915 क्विंटल अनाज की खरीद हुई। विधिवत रूप से केंद्रों का शुभारंभ किया । किसानों को मिठाई खिलाई गई। किसानों का पंजीकरण को देखने के बाद ही उनके गेहूं की खरीद की गई।
गेहूं खरीद के लिए जिले में 17 क्रय केंद्र बने हैं। इनका शुभारंभ तो पूर्व में हो चुका है, लेकिन गेहूं की खरीद नहीं हुई । सोमवार को जिले के सात केंद्रों पर किसानों का अनाज की खरीदा गया। विपणन निरीक्षक संदीप कुमार ने क्रय केंद्र का शुभारंभ कराते हुए पहले गेहूं लेकर पहुंचे किसान मनोज कुमार को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया । इसके बाद विधिवत रूप से उनसे अनाज खरीदा गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन 20.15 क्विंटल खरीद की गई। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी व्यवस्थाओं की तैयारियां पूर्व में ही कर ली गई है। वहीं जिला विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि सात केंद्रों पर 915 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। दस पर कोई किसान अपना अनाज लेकर नहीं पहुंचा है। पंजीकरण की जांच के बाद उनके खाते में 1732 के दर से भुगतान कर दिया जाएगा। किसी भी केंद्र पर किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
यूपी एग्रो की शिकायत एएफसी-आरएम मेरठ से की
बागपत। सिसाना रोड पर यूपी एग्रो ने गेहूं क्रय केंद्र बनाया है। इसमें पहले ही अव्यवस्था रही। बिना विभागीय कर्मचारी के अनाज की खरीद की गई। जिला विपणन अधिकारी कौशल देव ने क्रय केंद्र पर बरती गई अनियमितता की शिकायत एएफसी मेरठ, आरएम मेरठ को अवगत कराया है। यहां पर भी 32 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।