फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य प्रजाति का इंडेट न भेजने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिवाना गुलियान और सिरसली के किसान मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने सामान्य प्रजाति का इंडेंट न भेजने पर रोष जताया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर सामान्य प्रजाति का गन्ना इंडेट जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

सिरसली के प्रधान राजू तोमर के नेतृत्व में जिवाना गुलियान और सिरसली के किसान तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि खेतों में सामान्य प्रजाति का गन्ना खड़ा है। मलकपुर और किनौनी मिल द्वारा सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेट नहीं भेजा जा रहा है। इस कारण किसान अपना गन्ना मिल पर नहीं डाल पा रहे है। अब गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। इसलिए परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि उनकी पर्चियां ओवरलोड में काट ली गई हैं, जबकि मिल प्रबंधन द्वारा इस बारे में नहीं बताया गया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर इंडेंट जारी कराने, ओवरलोड न काटने और समय से गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान करने की मांग की। इस अवसर पर कपिल सौलंकी, दीपक, राजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, नीरज, संजय, राजेंद्र कश्यप, चंद्रपाल, जयवीर, कालू, जयकुमार, प्रभात, ऋषिपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें