फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से कई गांवों की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से कई गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन

बड़ौत। शुक्रवार शाम आई तेज आंधी से क्षेत्र के कई गांवों की बत्ती गुल हो गई है। पूरी रात लोग बिजली के लिए तरसते रहे। शनिवार सुबह लोगों ने इसकी सूचना निगम के कर्मचारियों को दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
पिछले कई दिन से लोग गर्मी से जूझ रहे थे। गत देर शाम अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया और आसमान मेें काले बादल छा गए। आसमान में छाए बादलों के साथ आई तेज आंधी से पूरा मौसम ठंडा हो गया। लेकिन लोगों को आंधी के चलते धूल का सामना करना पड़ा। हवाएं इतनी तेज थी कि क्षेत्र के बिजरौल, बामनौली, पुसार, दोघट, बिनौली, बरनावा, वाजिदपुर, बड़ौत, मलकपुर, हसनपुर जिवानी, लौहड्डा आदि सहित कई गांवों में विद्युत लाइन के तार टूटकर जमीन पर जा गिरे। इससे क्षेत्र की सप्लाई ठप हो गई। पूरी रात लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह लोगों ने सप्लाई सुचारु कराने के लिए स्थानीय बिजलीघरों पर सूचना दी। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने विद्युत सप्लाई को सुचारु कराने की मांग की। उधर, एसडीओ सुधाकर का कहना था कि जिस गांव से विद्युत सप्लाई बाधित होने की सूचना मिली है। वहां पर कर्मचारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें