फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने मलकपुर चीनी मिल के अफसरों को हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बकाया गन्ना भुगतान व सामान्य पर्चियों न मिलने की किसानों की शिकायत पर शनिवार को विधायक केपी मलिक मलकपुर चीनी मिल पहुंचे और अफसरों को जमकर हड़काया। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द नहीं किया और सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां नहीं भेजी तो मिल के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक केपी मलिक ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न मिलने से किसानों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनके सामने बेटियों की शादी करने व बच्चों की फीस जमा करने की समस्या खड़ी हो गई है। अब मिल से सामान्य प्रजाति की पर्चियां नहीं भेजी जा रही हैं, जिससे किसानों के सामने पशुओं का चारा की व्यवस्था का संकट खड़ा हो गया है। अब इससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फोन पर जिला गन्ना अधिकारी एवं डीएम से बातचीत कर किसानों का पेमेंट दिलवाने और सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां देने की मांग उठाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निशांत तोमर, यशपाल चौधरी, मांगेराम, संजीव, प्रधान गूंगा खेड़ी संजीव, दीपक प्रधान, अनिल कुमार एडवोकेट प्रधान छछरपुर, देशपाल, आशाराम, सन्नी, रामकरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें