बड़ौत (बागपत)।
सर्व शिक्षा अभियान से प्रेरणा लेकर वनस्थली पब्लिक स्कूल ने शनिवार से एक अनूठी पहल शुरू की है। पहल के तहत स्कूली बच्चेे और शिक्षक घर-घर जाकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। दूसरी तरफ स्कूल की इस पहल की अभिभावकों ने सराहना की है।
पहल के तहत पहले दिन स्कूल के दर्जनों बच्चे और शिक्षक प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह के संयुक्त नेतृत्व मेें बड़का गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान बताया कि वर्तमान आधुनिक युग का जमाना है। बिना पढ़ाई मनुष्य पशुओं के समान है। जब आज के इस दौरान में शिक्षित युवाओं को रोजगार पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है तो बिना पढ़ा लिखा परिवार कैसे जीवन व्यापन कर सकता है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें आज से ही स्कूल भेजकर अच्छी तालीम दे, ताकि बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो सके। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों मेें शिक्षा के प्रति अलख जगाई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने हिलवाड़ी गांव में भी जन जागरूकता अभियान चलाकर व जगह-जगह सभाएं कर ग्रामीणों से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। दूसरी तरफ स्कूल की इस पहल की अभिभावकों मेें निखिल, सुभाष, नरेंद्र, सौदान, जयवेंद्र ने सराहना की। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया कि शिक्षा बहुत जरूरी है। ग्रामीण आंचल मेें लोग आज भी शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं है। यहीं कारण है कि लोगों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए यह पहल की।