किसान पंचायत में पहुंचने का आह्वान
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में चौधरी राजेंद्र के आवास पर बिजली बिलों से लेकर अन्य समस्याओं को लेकर किसानों की पंचायत हुई। इसमें 25 मार्च को मौजिजाबाद नांगल में होने वाली पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
ओम प्रकाश पंवार की अध्यक्षता में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ी हुई दरों से आ रहे बिजली के बिलों का भुगतान करने में किसान और मजदूर असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों को राहत देने की बजाय सरकार उनका शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने विद्युत दरों को वापस लेने की मांग की। संचालन संजीव राठी ने किया। इस दौरान धर्मेंद्र राठी, मनोज प्रधान, रामनाथ प्रधान, प्रमोद प्रधान, जुल्ला चौधरी, आदित्य प्रधान, किरत पाल, महीपाल, रविंद्र, जसवीर, इकबाल, हरपाल, गौरव राठी, वीरेंद्र, इंद्रपाल, नीरज, सुधीर, जितेंद्र, धीरज, ब्रह्म सिंह, सतपाल आदि रहे।