बागपत। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 27-28 मार्च को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए चुनाव अधिकारी सुनील पंवार ने सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्त की है। उन्होंने बताया कि जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल जितेंद्र जावला, राजस्व नरेश कुमार, फौजदारी के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चश्मवीर सिंह, सुरेंद्र यादव, अनुज ढाका, सुभाष सिंह, राजीव कुमार को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन कोई भी प्रत्याशी या एजेंट केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। न्यायालय में चुनाव प्रचार नहीं किया जाएगा। मतदान केंद्र पर आठ पोलिंग बूथ एक समय में केवल मतदाता ही अलग-अलग मेज पर गुप्त मतदान करेंगे। मोबाइल का पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
बाइक सवार मां - बेटा घायल
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के रेलवे रोड स्थित मैन बाजार में दो गोवंश की भिंड़त हो गई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान बाइक से गुजर रहे मोंटी को एक गोवंश ने टक्कर मार दी। इससे वह और उसकी माता बाला देवी घायल हो गई। किसी तरह लोगों उन्हें वहां से उठाकर चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।