बागपत। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा फिर से जीत हासिल कर आसानी से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के रथ पर सवार हैं।
काठा गांव में एक निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा कि लोकसभा में तीन तलाक का मसौदा पास होने से साफ हो गया था कि भाजपा मुस्लिम महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में हार के सवाल पर कहा कि जहां चूक हुई है, उसे दूर कर फिर से दोनों सीटें जीत ली जाएगी। अगले वर्ष फिर से चुनाव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और विकास परक और देश हित के लिए किए जा रहे कार्यों से जीत मिलेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार साथ मिलकर विकास कार्य करा रही है।