फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने अफसरों के सामने खोल दिया समस्याओं का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में कई माह बाद किसान दिवस का आयोजन हुआ तो कृषकों ने समस्याओं पिटारा अफसरों के सामने खोल दिया। गन्ना भुगतान से लेकर सड़क, स्वास्थ्य और बैंकों की समस्याएं रखीं। भाकियू ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं। बैठक के शुरू होते ही किसानों ने समस्याओं का पिटारा अफसरों के सामने खोल दिया। उन्होंने कहा कि नहरों में पानी नहीं है। अभी तक आदेश होने के बाद सिंचाई विभाग ने डिवीजन को चालू नहीं करवाया । बिजली के बढ़े दाम आज तक वापस नहीं हुए हैं। मलकपुर द्वारा गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। देहात क्षेत्र में चल रही पीएचसी में डॉक्टर नहीं पहुंचते, इसकी जांच होनी चाहिए। ऋण मोचन में पात्र किसानों को वंचित रखा गया है। इसकी जांच कराकर सभी को शामिल किया जाए। बैंकों में सिंडिकेट बैंक, सड़क और पशु सेवा केंद्रों की भी शिकायत की गई। किसानों ने कहा सामान्य प्रजाति के गन्ने को अगेती के साथ लिया जाए, ताकि किसानों को नुकसान न हो। इसमें भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, राजेंद्र चौधरी, तेजपाल सिंह, योगेश शार्मा, जोगेंद्र सिंह प्रधान, विजयपाल, निशांत शर्मा, बिजेंद्र प्रधान, उपेंद्र तोमर, प्रविंद्र मुखिया, जितेंद्र शर्मा, बिजे पाल शबगा, सुक्रम पाल, राधेश्याम शर्मा मौजूद रहे।

किसानों ने डीएम को दिखाया सूखा गन्ना
बागपत। किसान बैठक के दौरान जिवाना और दादरी गांव के किसान सामान्य प्रजाति के सूखे हुए गन्ने को लेकर पहुंचे। डीएम को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने डीएम को बताया कि उठान न होने के कारण गन्ना खेत में सूखता जा रहा है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जिला गन्ना अधिकारी या मिल अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। डीएम ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें मदन शर्मा, सुशील, देवदत्त शर्मा, शिवकुमार, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेत से लदे ट्रकों को हटवाने की मांग
बागपत। डौला गांव के ग्रामीण एसपी से मिले। बताया कि रेत से लदे ट्रक सड़क पर काफी दूर तक खड़े रहते हैं। रेत से लदे ट्रक के टपकते पानी से गड्ढे हो गए। जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने एसपी से ट्रकों को हटवाने की मांग की है। इसमें राहुल, कविता, सत्यवीर शर्मा, रामेंद्र सिंह, रामशरण शर्मा, विजयकरण, प्रमोद, सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें