बागपत। विद्युत निगम के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य होने के कारण शनिवार की सुबह से शाम तक शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि धीरे-धीरे गर्मी का स्तर बढ़ रहा है। इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ेगा। शनिवार को कोर्ट रोड पर लगे करीब छह-सात ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई । उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत को देखकर ढीले तारों की भी खिंचाई कराई । उन्होंने बताया शनिवार को सुबह करीब नौ बजे से शाम को साढ़े सात बजे चत मरम्मत कार्य चला । शहर में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कार्य चलने के कारण दिनभर बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को लाइट आने पर लोगों ने राहत महसूस की।
25 किसानों के नलकूप के कनेक्शन काटे
बागपत। विद्युत निगम ने अब बकाएदार किसानों के नलकूपों के कनेक्शन काटने का अभियान चला दिया है। शनिवार को निगम की टीम ने नैथला और सरूरपुर कलां गांव में 25 किसानों के कनेक्शन काटे हैं। इन किसानों पर एक लाख से अधिक का बकाया चल रहा है। एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि सभी बकाएदार किसानों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। गांवों में पहुंचकर एक लाख से ऊपर वाले बकाएदार किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।