बड़ौत (बागपत)।
उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपिंग विषय पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर में ऋण संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षक करुणा ने बताया कि तेलंगाना राज्य में समूह किस प्रकार कार्य कर रहे हैं और बहुत बड़े स्तर पर पहुंच चुके हैं। यदि किसी सदस्य को ऋण की आवश्यकता है तो ऋण देने से पहले उद्देश्य क्या है, इस बात पर ध्यान देना जरूरी है। जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने कहा कि समूह अपना कार्य करने में किसी प्रकार की समस्या देखते हैं तो वह उनकी समस्या को हल करने के लिए तैयार हैं। आचार्य डॉ. सौरव राजपूत ने कहा कि महिलाओं के समूह संगठन के द्वारा राजधानी क्षेत्र में तमाम संभावनाएं हैं। प्रशिक्षण में ब्रजेश, मोनिका, नीलम, मोनू, ऋतु, सविता आदि रहे।
वहीं मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के सोशल ऑडिट के लिए सदस्यों का प्रशिक्षण ग्राम विकास संस्थान पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनपद मेरठ एवं बागपत के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने सोशल ऑडिट की उपयोगिता की जानकारी दी। आचार्य डॉ. सौरव राजपूत ने ऑडिट टीम के सदस्यों को बताया कि मनरेगा में कौन-कौन से कार्य किए जा सकते हैं। जिला सोशल ऑडिट कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी को मकान का स्वरूप भूमि चयन लाभार्थी को आवास के लिए कितनी अनुदान राशि प्राप्त हुई है, इसकी जानकारी दी। प्रशिक्षण में रविकांत, पंकज, सावित्री, रेखा, राकेश आदि ने भाग लिया।