फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने अवैध कब्जे हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रमाला/दोघट (बागपत)। किरठल और मोहम्मदपुर खूंटी गांव में शनिवार को एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स टीम ने नाली, चकरोड़ और खलियान की भूमि से अवैध कब्जे हटवाए। टीम ने चेतावनी दी कि यदि फिर से अवैध कब्जा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स टीम के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद जैन और लेखपाल बिजेंद्र तोमर रमाला थाना पुलिस के साथ किरठल गांव के जंगल में पहुंचे। वहां पर उन्होंने नाली, चकरोड की जमीन की पैमाइश की और खेत में गेहूं की खड़ी फसल की जुताई कर अवैध कब्जे को हटवाया। उधर, मोहम्मदपुर खूंटी गांव में एंटी भूमाफिया टीम पुलिस के साथ पहुंची। खलिहान की भूमि पर पैमाइश कर निशानदेही की और खेत में खड़ी गेहूं की फसल कटवाकर अवैध कब्जा हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि यदि फिर से कब्जा किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में प्रभारी राजेंद्र प्रसाद जैन, कृष्णपाल शर्मा, लेखपाल बिजेंद्र सिह तोमर, धर्मेंद्र सिह, मांगेराम, सत्यबीर, सहेंद्र पाल और कुलदीप पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें