फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दस्तों ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे के सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सचल दस्तों ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

श्री शांतिसागर गर्ल्स राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज में प्रथम पाली के दौरान इंटर साहित्यिक हिंदी में 139 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 3 ने परीक्षा छोड़ दी और 136 ने परीक्षा दी । हाई स्कूल गृह विज्ञान में 164 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 1 ने परीक्षा छोड़ दी और 163 उपस्थित रहे । केंद्र की परीक्षा की दूसरी पारी में इंटर सामान्य हिंदी के पेपर में 178 में से 3 ने परीक्षा छोड़ दी। 175 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा के परीक्षा केन्द्र पर पहली पारी के दौरान इंटर साहित्यिक हिंदी में 161 में से 4 ने परीक्षा छोड़ी । हाईस्कूल में 132 में से 3 अनुपस्थित रहे । दूसरी पारी में सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में कुल 109 में से दो ने परीक्षा छोड़ दी । कस्बे के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहली पारी में इंटर साहित्यिक हिंदी में सभी 85 और हाई स्कूल गृह विज्ञान 20 में से 2 ने परीक्षा छोड़ी। कसबे के वृहत समाज सुधार इंटर कॉलेज की पहली पारी में साहित्यिक हिंदी में 40 में से 2 ने परीक्षा छोड़ी । हाई स्कूल गृह विज्ञान में 6 में से दो ने परीक्षा छोड़ दी । इस परीक्षा में 1034 में से 22 ने परीक्षा छोड़ी ।

परीक्षा को लेकर रही बेचैनी
दोघट। जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, जनता इंटर कॉलेज पलड़ी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई।
विज्ञापन


निरपुड़ा की प्रधान ने दी हाईस्कूल की परीक्षा
दोघट (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट में निरपुड़ा की ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर लौटी ग्राम प्रधान ने बताया कि पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती है। वे हाईस्कूल की परीक्षा पास कर नई मिसाल कायम करेंगी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में गृह विज्ञान का पेपर था। जिसे उन्होंने अच्छी तरह से हल किया है।

हाईस्कूल में 162 और इंटर में 739 गैरहाजिर
बागपत। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। पंजीकृत 4514 परीक्षार्थियों के सापेक्ष केवल 4352 ने परीक्षा दी। 162 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट के हिंदी प्रथम की परीक्षा में 6598 पंजीकृत थे, जिनमें से 6297 उपस्थित रहे। 301 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 9202 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 8964 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। गैरहाजिर परीक्षार्थियों की संख्या 438 रही।
विज्ञापन


देरी से पहुंचे, मौसम ने भी ली परीक्षा
बागपत। परीक्षा केंद्रों पर देेरी से पहुंचे परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम ठंडा रहा। सुबह शीत लहर के चलते तापमान कम रहा, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। देरी से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों ने परीक्षा कक्षों की ओर दौड़ लगाई। इसके अलावा पहचान पत्र लेकर नहीं पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें