सीएम से मिलकर कराएंगे समस्या का समाधान
दाहा (बागपत)। भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि किसान सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को सभी विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलेंगे।
कान्हड़ गांव के प्रधान नरेंद्र अहलावत के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम को जनसमस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इन्हें दूर कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उनके साथ राजीव दांगी, अनिल, भूपेंद्र, बाबूराम, बिजेपाल, विनोद, सोमपाल, पप्पन, हरपाल, राजकुमार अहलावत, विनोद राणा, सोमपाल राणा, योगेश, सुबोध, महिपाल, सुभाष, चरण सिंह, देवेंद्र आदि रहे।
कम पर्ची आने से किसान परेशान
दाहा (बागपत)। कम इंडेट आने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में गन्ना खड़ा है। अगेती फसल के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। किसानों ने खतौली और भैंसा मिल के प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में पर्ची भेजने की मांग की है। गौरव, मोनू, योगेंद्र राणा, इंद्रपाल, सत्यवीर, राजीव राणा, कमल, अनिल आदि रहे।