सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोक जताया
बड़ौत (बागपत)। नरेंद्र मोदी विचार मंच की बैठक में भाजपा सांसद और दिग्गज नेता हुकुम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
अतुल जैन के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि हुकुम सिंह के निधन से आम आदमी दुखी है। उन्होंने हमेशा गरीब, मजदूरों की आवाज उठाई और सभी के लिए रात-दिन तैयार रहे। उनके निधन से राजनीति का एक दिग्गज नेता चले जाने से आम आदमी को भारी दुख है। नगर अध्यक्ष रवि जांगिड ने कहा कि हुकुम सिंह का निधन होने से राजनीति में शून्यता आएगी। उसकी पूर्ति संभव नहीं है। वे जन-जन के प्रिय नेता थे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसमें जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, सतेंद्र त्यागी, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. निर्मल जैन, कुलदीप त्रिवेदी, नीरज जैन, मुकेश जैन, विनोद, सोनू, सुदेशपाल, सुनील मान, योगेश, सोनू जैन, पवन शर्मा, गजेंद्र, महेश पंवार, अनुज जैन आदि रहे।