फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को संस्कारवान बनाना बहुत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज तमेला गढ़ी में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

योगाचार्य रवि शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार के बाद पीटी, जूडो कराटे आदि का आभास कराया। शास्त्री ने कहा युवा पीढ़ी राष्ट्र की नींव होती है। अपने बड़ों का सम्मान करना भी एक तीर्थ यात्रा के समान है। बड़ों का सम्मान करने से हमें आयु, धन, यश, बल की प्राप्ति होती है। बड़ों का सम्मान करना वैदिक परंपरा है। माता-पिता एवं बड़ों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य एवं देशभक्ति होता है। युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाए। संस्कारवान युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव बनते हैं। इसमें प्रधानाचार्य रुकम पाल सिंह यादव, यतेंद्र आर्य, विशेष, गजेंद्र, धर्मवीर आर्य, कपिल, सुशील, विनोद, रामपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें