बागपत। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत एसपी जय प्रकाश ने स्कूली छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए ।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने सोमवार को नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया यदि कोई छेड़छाड़ करता है तो उससे डरने की जरूरत नहीं। पुलिस से तुरंत शिकायत करें। मनचलों की हरकतों को नजर अंदाज न करें। इसकी तुरंत 1090 पर कॉल करें और अपने अभिभावकों को सूचित करें। यदि कोई हमला करता है तो सबसे पहले शोर मचाएं। जितनी तेज हो सके चिल्लाएं, इससे सामने वाले का हौसला टूट जाता है और आसपास के लोग रक्षा करने के लिए आ जाते हैं। यदि कोई गंभीर स्थिति आती है तो दिमाग को संतुलित रखे। घबराने से सामने वाला ओर हावी हो जाता है। छात्राओं को विधिक जानकारी भी दी। उन्होंने कहा छात्राओं को जागरूक करने के लिए स्कूलों में गोष्ठी होगी। इस मौके पर सीओ दिलीप सिंह, सीओ वंदना, एसओ दिनेश कुमार प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा, शांति देवी, कविता आदि रही।