बागपत। नैथला खादर से अवैध बालू खनन किए जाने की शिकायत पर बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी यूपी-हरियाणा बॉर्डर की पैमाइश के लिए खादर में पहुंचे, लेकिन राजस्व विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी, इस कारण एसडीएम बगैर पैमाइश कराए ही वापस लौट आए।
नैथला गांव के ग्रामीणों ने डीएम से दो दिन पहले शिकायत की कि यमुना खादर में बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। हरियाणा सरकार से बालू खनन की अनुमति ले रखी है, लेकिन उसके गांव के खादर से खनन किया जा रहा है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बड़ौत एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम नैथला के खादर में पैमाइश करने बुधवार को पहुंचे। वहां ग्रामीण भी पहुंचे। एसडीएम ने कहा लेखपाल के न पहुंचने और देर हो जाने के कारण जमीन की पैमाइश नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार (आज) पैमाइश होगी। एसडीएम ने कहा जब वह पैमाइश के लिए पहुंचे खनन आता नहीं मिला है।