बागपत। किसान क्रेडिट कार्ड वितरण योजना में जिला फिसड्डी है। प्रदेश के 14 जिले में सबसे खराब स्थिति बागपत जिले की है। संस्थागत वित्त, बीमा एवं वाह्य सहायतित परियोजना के महानिदेशक ने डीएम को पत्र के माध्यम से नाराजगी जाहिर की। डीएम ने सीडीओ को पत्र भेजकर संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है।
शासन ने प्रत्येक जिले को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण योजना को संचालित करने के लक्ष्य निर्धारित किया । बागपत जनपद को योजना में 29289 वित्तीय वर्ष 2017-18 का लक्ष्य निर्धारित किया । संस्थागत वित्त, बीमा एवं वाह्य सहायतित परियोजना के महानिदेशक ने संचालित योजना की वित्तीय वर्ष 2017-18 में माह-सितंबर 2017 तक की समीक्षा की। इसमें लक्ष्य 29289 के आसपास भी नहीं पहुंचा है। जिले में केवल 444 किसानों को ही योजना का लाभ दिया जो लक्ष्य का दो प्रतिशत है। इससे महानिदेशक ने नाराजगी जताई। प्रगति के बारे में जानकारी दी । साथ ही निर्देशित किया कि प्रगति को बढ़ाया जाए। पत्र का संज्ञान लेकर डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने भी खराब प्रगति नाराजगी प्रकट कर सीडीओ को आदेशित किया। खराब प्रगति पर स्पष्टीकरण लिया जाए।
जिले लक्ष्य प्राप्ति
बागपत 29289 444
हाथरस 27337 3880
कासगंज 18974 2524
बरेली 74154 3783
बदांयु 57941 4748
पीलीभीत 129814 1561
संभल 41038 1825
वाराणसी 57517 4112
जौनपुर 205591 15662
आजमगढ़ 244358 36320
देवरिया 119961 12764
बस्ती 113318 20805
उन्नाव 130607 18913
सुल्तानपुर 25268 1895