एक चौथाई ही जमा हो पाए शस्त्र लाइसेंस
:: निकाय चुनाव ::
2860 लाईसेंस धारकों के जमा होंगे शस्त्र
बागपत। निकाय चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा रहे है। 2860 लाइसेंसी धारकों के शस्त्र जमा होंगे। इनमें से 770 शस्त्र जमा हो चुके है। अन्य को नोटिस दिया जा रहा है।
निकाय चुनाव के लिए मतदान 29 नवंबर को होगा। चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी हो पुलिस-प्रशासन इसकी तैयारी में लगा हुआ है। चुनाव में लाइसेंसी शस्त्र का कोई दुरुपयोग न कर पाए, इसी को देखते हुए लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा रहे। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा देहात के लाइसेंसी धारकों के शस्त्र जमा कराई जा रहे हैं। नगर पालिका और पंचायत के दस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले शस्त्र धारकों को अपने लाइसेंस जमा करने हो। साथ ही जिन पर पुलिस को आशंका है कि चुनाव में झगड़ा कर सकते हैं। उनके भी लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा रहे है। इसके लिए नोटिस दिए जा रहे है। शास्त्र धारक इसमें बहुत ही कम दिलचस्पी ले रहे है। दायरे में आने वाले 2868 लाइसेंसी शस्त्र धारकों में से से मात्र 770 धारकों ने ही अपने शस्त्र जमा कराए हैं। एसपी का कहना है लाइसेंसी शस्त्र धारकों को नोटिस दिए जा रहे है। जिस लाइसेंसी शस्त्र जाम से जमा नहीं होगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-------
180 मुचलका पाबंद, 25 पर गुंडा एक्ट
बागपत। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। 27 अक्तूबर से 3 नवंबर पर 900 लोगों के खिलाफ 107,116 की कार्रवाई की गई है। इनमें से 350 लोगों को नोटिस दिए गए है। 180 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया चुका है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 अवैध शस्त्र बरामद किए है तथा कई लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया।
20.7 हजार लीटर पकड़ी शराब
बागपत। चुनाव में शराब का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ दावेदार शराब का लालच देकर वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे है। इसीलिए हरियाणा से शराब की तस्करी बढ़ रही है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20709 लीटर शराब पकड़ी है।