फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की शिकायत पर सड़कों की जांच करेंगे तीन अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने डीएम से सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मार्ग बनने के कुछ समय बाद टूट गए। डीएम ने सीडीओ को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद तीन अफसरों को जांच की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

बड़ौत विधायक केपी मलिक ने डीएम से विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर रोड नैथला मोड़ से ग्राम बोहला तक वाया ग्राम फैजपुर निनाना, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, खामपुर लुहारी, लुहारी गोशाला से बड़ौत-कोताना मार्ग, लुहारी से काताना मार्ग में भारी अनियमितता बरती गई है। डीएम से इसकी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने सीडीओ को जांच कराने की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने डीडीओ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, डीआरडीए के सहायक अभियंता को जांच की जिम्मेदारी गई है। तीनों अफसरों को निर्देशित किया 10 दिन में स्थलीय जांच रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें