फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के खिलाफ करीमपुर में हुई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

करीमपुर प्राथमिक विद्यालय में करंट उतरने की सूचना के बाद भी गांव मेें विद्युत निगम के कर्मचारियों के न पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव मेें पंचायत कर आक्रोश जताया। पंचायत में से निर्णय लिया यदि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नीरज ने की। संचालन रामवीर सिंह ने किया। पंचायत में ग्राम प्रधान नीरज ने कहा कि विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। विद्यालय की दीवार से जहां विद्युत पोल सटा है, वहीं विद्यालय की छत से टच होकर विद्युत लाइन गुजर रही है। इस कारण आए दिन विद्यालय में करंट उतरता रहता है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पंचायत मेें निर्णय लिया यदि तीन दिन में विद्युत लाइन को छतों से नहीं हटाया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा गांव में जेई गुलशन को भेजा है। जेई गुलशन नेकहा वे किसी काम से गांव में नहीं जा सके। पंचायत में रघुवीर, रमेश, हरेंद्र, संजीव, नीरज, धर्मेंद्र, अमित, कंवर पाल, हरवेंद्र, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें