फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी के आयात से गिर जाएगी गन्ने की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट / दाहा (बागपत)। चौगामा किसान क्लब दाहा में बैठक हुई। इसमें सरकार द्वारा विदेश से आयात की जा रही कच्ची चीनी का विरोध किया और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कहा केंद्र सरकार द्वारा विदेश से कच्ची चीनी आयात करने का जो निर्णय लिया गया है, वह किसान विरोधी है। एक तरफ केंद्र सरकार कह रही है किसानों की आय दोगुनी की जाएगी, वहीं दूसरी तरफ कच्ची चीनी का आयात करके किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। चीनी का आयात करने से गन्ने की कीमत गिर जाएगी और किसान आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। उप्र में इतना गन्ना उत्पादन होता है चीनी का आयात करने की जरूरत ही नहीं है। देश में चीनी के दाम गिर जाएंगे। इसका सीधा असर मिलों एवं किसानों पर पड़ेगा। चेतावनी दी चीनी के आयात को नहीं रोका तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संचालन रविंद्र राणा ने किया। धीरज राणा, आवेश राणा, संदीप राठी, हीरालाल, सोमपाल, सत्यपाल राणा, भीष्म, यज्ञपाल, अमरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें