फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट के अंकुल पंवार को सेना मेडल से सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट(बागपत)। कस्बा दोघट में पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह पंवार के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को मारने वाले अंकुल पंवार को सेना मेडल (वीरता) मिलने पर हर्ष जताया। सैनिक का फूल माला से स्वागत किया।
विज्ञापन

दोघट कस्बा निवासी अंकुल पंवार पुत्र आनंद पंवार 2010 में 12वीं बटालियन दी जाट रेजीमेंट में बरेली से भर्ती हुआ । उसके पिता भी पूर्व सैनिक हैं। अंकुल पंवार ने 14 फरवरी 2015 में जम्मू के पुंछ सेक्टर में अपनी जान पर खेलकर एक आतंकवादी को मार गिराया और फायरिंग में कई आतंकवादियों को घायल किया। उनके इस साहस को देख सेना ने उन्हें सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित किया। उन्हें यह मेडल 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वे पहुंच नहीं पाए थे। इसलिए 07 सितंबर को लेफ्टिनेंट जर्नल आर्मी कमांडर ने उधमपुर में उन्हें मेडल दिया । इस समय अंकुल पंवार नागालैंड में तैनात है। इसी को लेकर दोघट कस्बे में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया । इसमें क्षेत्र के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर सैनिक अंकुल पंवार को फूल माला पहुंचकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भीम ने की। संचालन पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह पंवार ने किया। इसमें रामभरोसे लाल भाईजी, सतेंद्र पंवार, अनिल पंवार, सूबेदार प्रताप सिंह, वीरपाल राठी, तेजवीर पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें