बागपत। शहर के दिगंबर बड़ा जैन मंदिर में दशलक्षण धर्म और सोलह कारण रत्नत्रय की पूजा की । इसके बाद क्षमा पर्व मनाया। भगवान से क्षमा याचना की गई। एक-दूसरे से भी याचना की। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बुधवार को बड़ा जैन मंदिर में श्रीजी का जलाभिषेक किया, इसके बाद तरुण जैन ने भगवान पार्श्व नाथ की शांति धारा की। दशलक्षण धर्म, सोलह कारण रत्नत्रय और सरस्वती और क्षमा वाणी पूजा की विशेष पूजा की । नित्य नियम पूजा के बाद विधान में जैन श्रद्धालुओं ने क्षमा याचना कराई। आपस में एक दूसरे को क्षमा मांगी ।
मयंक जैन ने कहा पूरे वर्ष हमने जो किसी को कष्ट दिया हो या हमारी वजह से किसी का दिल दुखा हो तो ह्दय से उस व्यक्ति से क्षमा मांग लेनी चाहिए, इससे मन शांत हो जाता है। किसी को कोई द्वेष नहीं रखना चाहिए। जैन जागरण मंच की ओर से सामूहिक आरती का आयोजन किया । दीप जलाकर अर्चना जैन ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अकंलक-निकंलक नाटिका का मंचन जैन श्रद्धालुओं ने प्रस्तुत किया। जिन वाणी सजाओ प्रतियोगिता हुई, इसके विजेताओं को सम्मानित किया । मयंक जैन ने बताया बृहस्पतिवार को दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी । पांडुक शिला पर अभिषेक और पूजा होगी। इसमें विनीत जैन, मनीष जैन, कुनाल, विकास, नमन, ऋषभ, तरुण आदि रहे।
छपरौली कस्बे में बुधवार को भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा छोटे जैन मंदिर से आरंभ हुई और बाजार के मुख्य मार्गों से होती हुई शांति सागल दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। इस दौरान देशभक्ति, हास्य नाटक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर भूनेंद्र जैन, मनीष जैन, प्रवीण जैन, मनोज जैन, नितिन जैन, सुबोध, राकेश, प्रदीप जैन, राजेश, प्रवीण, पीयूष, सचिन जैन मौजूद रहे।