फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में बुखार से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। जनपद में बुखार कहर बरपा रहा है। रटौल में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कीटनाशक दवा का छिड़काव और कैंप लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

जनपद में बुखार पैर पसारे है। डेंगू और स्वाइन फ्लू के भी मरीज मिल चुके हैं। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में बुखार से ग्रस्त मरीजों की लाइन लगी रहती है। अकेेले जिला अस्पताल में हर रोज 500-600 मरीज बुखार के आर रहे हैं। खेकड़ा क्षेत्र में बुखार का प्रकोप ज्यादा दिखाई दे रहा है। रटौल गांव की बुजुर्ग महिला बसकरी पत्नी करीमद्दीन पिछले चार दिन से बुखार से ग्रस्त थी। परिजनों ने उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को उसकी ओर हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसको दिल्ली रेफर किया। परिजन महिला को ले जाने के लिए चले, तभी उसकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया । ग्रामीणों ने कहा गांव में मच्छरों का काफी प्रकोप है। उन्होंने कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराने और कैंप लगाने की मांग की है। उधर सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें