अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। चलती ट्रेन में चढ़ रहा युवक गिरकर घायल हो गया। गांव डौला निवासी मोनू (22) पुत्र महावीर सिंह जनता एक्सप्रेस ट्रेन से शाहदरा जाने के लिए बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उसने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलकर रेल की चपेट में आकर गिरकर गंभीर घायल हो गया। लोगों ने घायल को उठाकर परिजनों को जानकारी दी। कस्बे के प्रमोद पंडित और नफीस खान ने प्राइवेट एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन भी अस्पताल पहुंचे गए।