दोघट/ दाहा (बागपत)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली। रैली को शिक्षक संघ के जिलामंत्री वीरेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य समर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज से शुरू होकर गांव में विभिन्न मार्गों से होते वापस कॉलेज में समाप्त हुई। इसके बाद देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें धर्मवीर, राम गोपाल, शिवकुमार चौधरी, कुलदीप कुमार, प्रेमजीत, विनोद कुमार, प्रधानाचार्य समर सिंह, नीलम, राजवीर आदि मौजूद रहे।
देशभक्ति नाटक प्रस्तुत कर मन मोहा
रमाला। किशनपुर बराल स्थित आदश शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मन मोहक नाटकों प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहीदों को कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। इसमें प्रबंधक नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अनुराधा चौधरी, साक्षी, मीनाक्षी, प्रियंका, महिमा, सोनिया, अनीता, रविंद्र कुमार, अरूण शर्मा, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।