बड़ौत (बागपत)। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर ने कहा कि यदि हिंदू शक्ति अब भी संगठित नहीं हुई तो उनका अस्तित्व खतरे में रहेगा।
वे सोमवार को गायत्री देवी कालेज बड़ौत में अखंड भारत अभियान के तहत हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की स्थापना के लिए युवा हिंदू वाहिनी संकल्पित है। उन्होंने हिंदुओं से कहा कि वे एकजुट होकर इसके लिए कार्य करें, तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता पुष्पेंद्र तोमर व कपिल तोमर ने कहा कि आज समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अखंड भारत की स्थापना करें। अध्यक्षता गुरुवचन सिंह ने की। इस अवसर पर राकेश, कुलदीप, प्रदीप पावला, नितिन, नवीन जैन, अंकुर जैन, अंकित दांगी, दीपक शर्मा, मोनू शर्मा, सचिन वत्स, प्रवीन आदि उपस्थित रहे।