क्षुब्ध यात्रियों का बड़ौत डिपो दफ्तर पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। रमाला-टांडा मार्ग पर बसों का नियमित संचालन नहीं होने से क्षुब्ध यात्रियों ने सोमवार को बड़ौत डिपो कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों पर शिकायत करने के बाद भी ठोर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। दफ्तर में अधिकारियों के नहीं मिलने पर यात्री चेतावनी देकर लौट गए।
नाराज यात्रियों ने बताया रमाला-टांडा मार्ग पर काफी दिनों से रोडवेज बसों का संचालन ठप पड़ा है। दिन मेें तो तीन-चार बसें संचालित रहती है, लेकिन शाम होते हुए बसे मार्ग से गायब हो जाती है। दिन में भी बसें न तो यात्रियों को बस स्टैंड से उठाती हैं और न ही बीच की सवारी भरती है, इससे दैनिक यात्रियों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बाद में दफ्तर में अधिकारियों के न मिलने पर यात्री उग्र आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। दूसरी तरफ स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना ने कहालगातार बस चालकों की शिकायतें मिल रही हैं, जल्द ही बस चालकों को इस संबंध मेें निर्देश दिए जाएंगे। इसमें उमेश, प्रदीप, जोगेंद्र, सुमित, राजीव, नितिन, सुनील, ओकार, दीपक, धर्मेंद्र आदि रहे।