फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के पायदान से पैर फिसलने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हरिद्वार से दिल्ली जा रही ट्रेन में बुढ़पूर हाल्ट पर पानी पीकर चढ़ते समय एक व्यक्ति ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आने से गंभीर घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक शिव कुमार (45) पुत्र महेंद्र सहारनपुर का रहने वाला है। वह दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 54476 ट्रेन में दिल्ली जा रहा था। जब वह बुढ़पुर हाल्ट पर पानी पीकर ट्रेन में चढ़ने लगा तो ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान उसका ट्रेन के डिब्बे के पायदान से पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच घिसड़ता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसका एक हाथ और एक पैर भी कट गया। घायल को जीआरपी बड़ौत सीएचसी लेकर गई, वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें