खेकड़ा (बागपत)। नगर के 19 फरवरी को हुए दोहरे हत्याकांड की अब थाना खेकड़ा पुलिस जांच करेगी। उल्लेखनीय है 19 फरवरी को पालिका अध्यक्ष नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा एवं उसके दोस्त बाशिद की शाम के समय नगर में पांडव चौक पर हत्या की। उक्त मामले में 7 लोगों के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज है और सभी सात आरोपी जेल में बंद हैं। मामले की विवेचना थाना प्रभारी खेकड़ा ने ही की । इसमें न्यायालय में पुलिस चार्जशीट भी जमा कर चुकी है। आरोपी पक्ष के प्रार्थना पत्र पर 25 जून को जांच जनपद के सिंघावली अहीर थाने को ट्रांसफार्मर की। एक सप्ताह बाद जांच वहा से मेरठ ट्रांसफार्मर हो गई। इसी बीच पीड़ित पक्ष ने इलाहाबाद न्यायालय में याचिका दायर कर कहा उन्हें बिना सूचित किए और उनका पक्ष सुने बिना ही जांच ट्रांसफार्मर की। पीड़ित पक्ष को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने ट्रांसफार्मर की जांच पर स्थगन आदेश जारी कर दिए। यह जानकारी थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने दी।