बागपत। छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी कार्यक्रम भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के संबोधन के बाद दोपहर में खत्म हो गया हो। मगर, पगड़ी लेने व रस्म अदायगी देने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। पांच राज्यों यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब से खापों के चौधरी व प्रतिनिधि करीब 400 पगड़ी लेकर पहुंचे थे। इसके साथ ही करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा की रस्म अदायगी (नेग) जयंत चौधरी के लिए आई है।
श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज छपरौली में रविवार सुबह को सबसे पहले वैदिक रित्यानुसार यज्ञ शुरू कराया गया। यज्ञ के ब्रह्मा सत्यपाल शास्त्री व एडवोकेट देवेन्द्र आर्य, योगेन्द्र आर्य रहे और संयोजन रालोद जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया ने किया। यज्ञ में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आहुति दी। नेताओं व खाप चौधरियों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच पुष्प वर्षा कर जयंत चौधरी को आशीर्वाद दिया। यज्ञ में छपरौली से छह बार विधायक रहे 92 साल की उम्र होने के बाद भी नरेंद्र सिंह भी पहुंचे, जिनको राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने यज्ञशाला तक पहुंचाया।
पगड़ी बांधते ही चौधरी जयंत बने
श्रद्धांजलि देने व रस्म पगड़ी का कार्यक्रम शुरू हुआ तो जयंत चौधरी को दिल्ली के 84 खाप चौधरी, हरियाणा की सांगवान खाप, राजस्थान की थाकन खाप, चौहान खाप, थांबा चौधरी, बालियान खाप, गठवाला खाप, बीड खाप, हरियाणा की मलिक खाप, राजस्थान की बिश्रोई खाप, पूनिया खाप, राजस्थान की ढाका खाप के बाबूलाल ढाका, धामा खाप सहित 600 खापों के चौधरी व प्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य लोग पगड़ी लेकर पहुंचे। जयंत चौधरी को पगड़ी बांधने के बाद खाप चौधरी ने चौधरी जयंत होने की बात कही। जयंत करीब 12.30 बजे चले गए। उसके बाद भी पगड़ी लेने व रस्म अदायगी का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम स्थल पर जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह, डॉ. साहब सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, अरुण तोमर उर्फ बॉबी, रालोद के दिल्ली कार्यालय से गिरीश चौधरी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सुरेश मलिक आदि ने व्यवस्था संभाली।
इन सभी ने पहुंचकर दी चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि
रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना, अलीगढ़ से पूर्व राज्यमंत्री खालिद मसूद, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डा. अजय कुमार, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, पूर्व मंत्री डा. कुलदीप उज्ज्वल, डॉ. राजकुमार सांगवान, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियवंदा तोमर, चेयरमैन रामकुमार, डा. साहब सिह, मीडिया प्रभारी अरुण तोमर उर्फ बॉबी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, राजू तोमर सिरसली, सुरेश मलिक, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, विश्वास चौधरी, विकास प्रधान, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर,सतेंद्र प्रमुख, रालोद महिला जिलाध्यक्ष रेनु तोमर, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अहमद हमीद, रणवीर सिंह दहिया, आनंद छिल्लर, बबली तोमर, सोनिका चौधरी, रत्ना पांडे, प्रदेश प्रवक्ता रेखा चौधरी, अशरफ अली, ऋषि राज, देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, जमीरुदीन अब्बासी, ,पूर्व विधायक बलवीर सिंह, त्रिलोकी राम दिवाकर, भगवती प्रसाद, यशवीर सिंह, हरेंद्र किठौली, सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, मास्टर मनोज तोमर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, मेनपाल सिंह, अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर, रालोद पश्चिम उप्र अध्यक्ष यशवीर सिंह, रालोद हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, संजीव मान, युवा रालोद जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा, प्रधान रामपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल गुर्जर, अश्विनी तोमर आदि उपस्थित रहे ।