फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 40 हजार घरौनियों का वितरण, योजनाओं के बारे में बताया

Sun, 19 Jan 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट ​स्थित लोकमंच में ​लाभा​र्थियों को उनके आवासीय स्वामित्व का प्रमाण देने वाले घर
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में शनिवार को 40 हजार लोगों को घरौनी का वितरण किया गया। कलक्ट्रेट में लोकमंच पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर घरौनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ वन विभाग के राज्य मंत्री केपी मलिक ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों के साथ संवाद किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की सभी योजनाएं गरीबों और ग्रामीणों को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है।
स्वामित्व योजना ग्रामीण विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है। यह योजना न केवल भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के माध्यम से भूमि विवादों को कम करने में मदद कर रही है, बल्कि ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। एडीएम पंकज वर्मा व सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि जिले में 40 हजार लोगों को घरौनी का वितरण किया गया और अधिक लोगों को योजना से जोड़कर लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान एडीएम सुभाष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक नीरज कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, राकेश जैन मौजूद रहे।

खेकड़ा तहसील में वितरित की गई घरौनी
खेकड़ा। तहसील सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक योगेश धामा ने लाभार्थियों को घरौनी वितरण कर किया। कहा कि घरौनी से अब लोगों की आवासीय संपत्ति का ब्यौरा दर्ज होगा। विधायक और एसडीएम ने करीब 100 लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया। इस दौरान एसडीएम ज्योति शर्मा, नायब तहसीलदार मोनिका यादव, नवनीत सक्सैना, बृजमोहन कुमार, संजीव कुमार मौजूद रहे।


दाहा में घरौनी का वितरण किया
दाहा। दाहा गांव में शनिवार को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सजीव प्रसारण लोगों को स्क्रीन पर दिखाया गया। इसके बाद गुल्लू राणा, सचिव सुशील कुमार, लेखपाल संजीव जैन, पंचायत सहायक पूजा राणा, अमरपाल राणा, राममेहर राणा, जितेंद्र राणा ने लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए।


स्वामित्व योजना की जानकारी दी
बिनौली। ब्लॉक सभागार में शनिवार को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, नोडल अधिकारी विपिन कुमार, एडीओ रामबीर पंवार, लेखपाल विरेंद्र बैंसला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद ग्रामीणों को स्वामित्व का वितरण किया। इस दौरान मुकुल कुमार, मंजीत कौशिक, सचिव राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, एडीओ सतपाल सिंह, प्रधान उपेंद्र धामा, अंकित कुमार, विनोद प्रधान मौजूद रहे।


भागौट गांव में घरौनी वितरित की

रटौल। भागौट गांव में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने किया। कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और ग्रामीणों के प्रति गंभीर। किसानों को जहां किसान सम्मान निधि दी जा रही वहीं गरीबों को मकान बनाकर दिए जा रहे है। उन्होंने लोगों को घरौनी कार्ड का वितरण किया। इस दौरान रवि बंसल, काशी प्रधान, दीपक कुमार, मास्टर प्रकाश, विरेंद्र, कुलदीप, राजे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें