- जिला मुख्यालय पर राजकीय कन्या इंटर कालेज को बनाया गया है केंद्र
बागपत। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीन अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में हाईस्कूल के 159 तथा इंटरमीडिएट के 176 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। तीन अक्तूबर को सुबह की पाली में हाईस्कूल व शाम की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि शासन ने कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी परिषद् की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही प्रधानाचार्य से संपर्क कर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी को बुखार, खांसी अथवा जुकाम के लक्षण होने पर अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था कराई जाएगी। परीक्षा से 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा।