विश्व क्षय रोग पर बागपत कलक्ट्रेट स्थित सभागार में फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी को
बागपत। जिले के 33 गांव टीबी मुक्त हो गए हैं। गांवों को टीबी मुक्त कराने में भागीदारी निभाने वाले ग्राम प्रधानों को कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम अस्मिता लाल ने सम्मानित किया। साथ ही गांवों के टीबी मुक्त होने का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। कलक्ट्रेट के सभागार में शनिवार को टीबी मुक्त हुए गांवों के प्रधानों का सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि गांवों को टीबी मुक्त बनाना बड़ी उपलब्धी है। इससे गांवों में टीबी के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम में टटीरी के निजी अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ. दिनेश कुमार को टीबी मरीजों के निशुल्क एक्सरे करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डाॅ. तीरथ लाल, डिप्टी सीएमओ डाॅ. यशवीर सिंह, डीपीआरओ अरुण कुमार समेत आदि मौजूद रहे।