फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शाहमल एकेडमी ने विद्या सागर स्कूल की टीम को हराया

Sat, 29 Mar 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज स्थित शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को क्रिकेट मैच हुआ। जहां शहीद शाहमल एकेडमी की टीम ने विद्या सागर स्कूल की टीम को हराया।
विज्ञापन


शहीद शाहमल एकेडमी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 216 रन बनाए। इसमें आरव तोमर ने 73, अथर्व चौहान ने 64, वंश ने 17, वीर बालियान ने 17 रन बनाए। वहीं विद्या सागर स्कूल की तरफ से सूजल ने दो, अक्षित व रीतिक ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या सागर स्कूल बड़ौत की टीम 13़ 2 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें रीतिक ने 19, उज्ज्वल ने 13 रन बनाए। शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से हिमांशु ने चार, अथर्व चौहान ने तीन विकेट लिए। जहां विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें