फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल,मरीज व तीरमदार परेशान

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल से घायल युवक को प्राइवेट वाहन से ले जाते परिजन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- लोगों ने प्राईवेट एंबुलेंस का लिया सहारा
विज्ञापन

- दोपहर बाद हड़ताल समाप्त, सुचारु हुआ एंबुलेंस संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एंबुलेंस चालकों की मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हड़ताल जारी रही। जिससे अस्पताल में मरीजों का उपचार कराने के लिए लाने ले जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए प्राईवेट एंबुलेंस का सहारा लिया। हालांकि दोपहर बाद एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल वापस ले ली।
प्रदेश सरकार ने पुरानी कंपनी को हटाकर नई कंपनी को चालकों का ठेका दे दिया है और नई कंपनी ने कर्मचारियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को दूसरे दिन ठेका प्रथा बंद करने, एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने 108, 102 व एनएलएस कर्मचारियों को एनएचएम में शामिल करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, कोरोना काल में शहीद हुए एंबुलेंस कर्मियों को पचास लाख की बीमा राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर अमित चौहान, सतेंद्र यादव, सोनू, मोहित, भूपेंद्र, अमरीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शासन और प्रशासन की सख्ती के बीच शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद एंबुलेंस संचालकों ने हड़ताल वापस ले ली। दोपहर बाद हड़ताल समाप्ति के बाद एंबुलेंस का संचालन सुचारु हो गया।
तीमारदारों में खुद खींचा स्ट्रेचर
- एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के चलते मरीज को लेकर पहुंचे लोगों ने खुद स्ट्रेचर खींचा। जिससे उपचार के लिए आए मरीज और लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें